13 जनवरी 2021 – अंतरिक्ष में जाने वाले पहले भारतीय राकेश शर्मा का आज जन्मदिन है। उनका जन्म 13 जनवरी, 1949 को पंजाब के पटियाला में हुआ था। वह विश्व के 138वें अंतरिक्ष यात्री थे।
राकेश शर्मा जब बचपन में हवाई जहाज उड़ते देखते थे, तो उनके मन में आसमान छूने की तमन्ना होती थी। उन्होंने हैदराबाद की उस्मानिया यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन किया।
1966 में एनडीए पास कर राकेश शर्मा इंडियन एयर फोर्स में कैडेट बने। राकेश शर्मा ने 1970 में भारतीय वायु सेना को ज्वाइन किया था। उस समय उनकी उम्र 21 साल थी।
इसे भी पढ़ेंः आज अभिनेता इमरान खान मना रहे है अपना 39वां जन्मदिन
राकेश शर्मा पहले ऐसे भारतीय हैं, जिन्हें अपने रूसी सह अंतरिक्ष यात्री यूरी मालिशेव और जिनाडी स्ट्रेकालोव के साथ सोवियत संघ के पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। शर्मा को उनकी उपलब्धियों के लिए अशोक चक्र से सम्मानित किया गया था। विंग कमांडर के पद से रिटायर होने के बाद हिन्दुस्तान एयरोनाटिक्स लिमिटेड में परीक्षण विमानचालक के रूप में काम किया।
अंतरिक्ष यात्रा के दौरान उन्होंने अंतरिक्ष की कक्षा में 7 दिन, 21 घंटे और 40 मिनट का समय बिताया ।अंतरिक्ष यात्रा से लौटने के बाद सोवियत सरकार ने राकेश को ‘हीरो ऑफ़ सोवियत यूनियन’ के सम्मान से नवाजा था।
Your Commment