06 जनवरी 2021 ,मुंबई – भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और महान ऑलराउंडर कपिल देव का आज 62वां जन्मदिन है। कपिल देव अपने आप में भारतीय क्रिकेट के लिए मील के पत्थर की तरह हैं जिन्होंने देश में क्रिकेट का भाग्य बदला है।
हरियाणा हरिकेन के नाम से मशहूर कपिल देव का जन्म चंडीगढ़ में 6 जनवरी 1959 को हुआ था। 19 साल की उम्र में उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कदम रखा था और महज 24 साल की उम्र में उन्होंने देश को पहला विश्व कप जिता दिया था।
इसे भी पढ़ेंः बच्चों के कंधों से कम होगा किताबों का बोझ, दिल्ली सरकार ने स्कूल बैग पॉलिसी को लेकर जारी किया नया सर्कुलर
बतौर कप्तान कपिल देव दुनियाभर में फेमस हो गए थे। इसके बाद से भारत में क्रिकेट की पूजा होने लगी थी। आज भी कपिल देव को तमाम युवा खिलाड़ी अपना आदर्श मानते हैं।
कपिल देव दुनिया के पहले ऐसे क्रिकेटर थे, जिन्होंने वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में 200 विकेट अपने नाम किए थे। इसके अलावा वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में शतक लगाने वाले वे भारत के पहले खिलाड़ी थे। कपिल देव ने करीब 700 इंटरनेशनल विकेट अपने नाम किए हैं।
कपिल देव कभी भी सिर्फ कप्तान की तरह ही नहीं खेले, बल्कि वे हर विभाग में मास्टर थे। मध्य क्रम में बल्लेबाजी की बात हो, फील्डिंग में अच्छा प्रदर्शन करने की बात हो या फिर गेंद से कमाल दिखाना हो, कपिल देव हमेशा टीममैन की भूमिका में नजर आते थे।
Your Commment