12 जनवरी 2021 – कांग्रेस महासचिव और उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा आज अपना 49वां जन्मदिन मना रही हैं। उत्तर प्रदेश के बड़े नेता, कांग्रेस के अन्य नेताओं के द्वारा लगातार प्रियंका गांधी को ट्विटर पर बधाई दी जा रही है।
इसे भी पढ़ेंः राजधानी दिल्ली पहुंची कोरोना वैक्सीन की पहली खेप
प्रियंका गांधी का जन्म 12 जनवरी 1972 को नई दिल्ली में ही हुआ था।प्रियंका गांधी लंबे वक्त तक राजनीति से दूर रहीं, हालांकि उनमें इंदिरा गांधी की छवि दिखना और राजनीतिक करिश्मे की बात लगातार होती रही। लंबे वक्त तक प्रियंका गांधी सिर्फ अमेठी और रायबरेली में ही चुनाव प्रचार करती थीं।
हालांकि, 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले प्रियंका गांधी को यूपी की जिम्मेदारी दी गई और वो सक्रिय राजनीति में आईं. अब प्रियंका की अगुवाई में ही कांग्रेस पार्टी यूपी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी है।
Your Commment